फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर नानी के साथ सो रही बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर नानी के साथ सो रही बच्ची
विज्ञापन

का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास

फरीदाबाद। बाईपास रोड पर सेक्टर-18 के पास घर के बाहर नानी के साथ सो रहीं सात वर्षीय बच्ची का एक युवक ने अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों को आरोप है कि जब वे शिकायत करने थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनकी सुनवाई करने की बजाय उनके साथ ही बदसलूकी की। इसको लेकर उन्होंने थाने में हंगामा किया। पीड़ित परिजनों ने सुबह खेड़ीपुल पर जाम लगा लिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा होते देख पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करा मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
परिजनों के मुताबिक बच्ची रात करीब 11 बजे अपनी नानी के साथ घर के बाहर सो रही थी। रात को नानी की आंख खुली तो उसने देखा कि बच्ची गायब है। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। शोरसुनकर आसपास के लोग भी वहां एकत्रित हो गए। सभी बच्ची की तलाश में जुट गए। परिजनों ने पुलिस कंट्रोल को भी सूचना दी। आरोप है कि पुलिस की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत कर चली गई। इस दौरान बस्ती के लोगों को थोड़ी ही दूर झाड़ियों में बच्ची नग्न हालत में मिली। वहीं एक युवक भी छिपा हुआ था और उसके शरीर पर भी कपड़े नहीं थे। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने घटना की सूचना खेड़ीपुल पुलिस को दी और कार्रवाई करने की मांग तो पुलिस ने उन्हें भगा दिया। इसके बाद सेक्टर-16 स्थित महिला थाने की पुलिस उन लोगों को महिला थाने में ले आई। यहां बच्ची से पूछताछ के दौरान महिला पुलिसकर्मी ने बच्ची को धमकाया। इससे नाराज परिजनों ने थाने पर जमकर हंगामा किया। खेड़ीपुल थाना प्रभारी राकेश मलिक ने बताया कि रात को लड़की के परिजन व स्थानीय लोग आरोपी को थाने में सौंप गए थे, मगर कोई शिकायत नहीं दी थी। सुबह शिकायत देने पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी पूजा डाबला ने महिला थाने में पीड़ित परिजनों के साथ बदसलूकी और हंगामे की बात से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर धीरज नगर निवासी अवधेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें