फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इवेंट के संबंध में बात करने का झांसा दे बुला किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इवेंट के संबंध में बात करने का झांसा दे बुला किया कुकर्म

फरीदाबाद। शादियों में इवेंट मैनेजमेंट का काम करने वाले एक युवक को इवेंट के संबंध में बात करने का झांसा देकर उसके साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। थाना सूरजकुंड पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह शादियों के इवेंट लेते हैं और काम पूरा होने के बाद उसके फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट टिंडर पर डालते हैं। कुछ दिन पहले उसकी टिंडर पर एक युवक से चैट हुई। युवक ने पीड़ित का नंबर ले लिया और उसके साथ व्हाट्स ऐप पर मेसेज करने लगा। शुक्रवार दोपहर को उसके मोबाइल पर फोन आया और फोन करने वाले ने अपना नाम सन्नी अरोड़ा बताया। उसने पीड़ित से कहा कि उसे एक इवेंट के संबंध में उससे बात करनी है। वह चाहे तो उससे फरीदाबाद या गुरुग्राम में मिल सकता है। पीड़ित ने उसे फरीदाबाद में मिलने की बात कही, इस पर सन्नी ने पीड़ित को अपनी लोकेशन मोबाइल पर भेज दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह शाम करीब 6.30 बजे बताए हुए पते पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां एक युवक शराब पी रहा था। उसने शिकायतकर्ता को भी शराब पीने के लिए कहा तो दोनों बैठकर शराब पी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान उसे नशा हो गया। वह बाथरूम गया तो आरोपी भी वहां आ गया और जबरदस्ती उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट की। वह जैसे तैसे वहां से भाग कर आया और पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल नंबर व पते के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें