फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने 25 हजार के दो मोस्टवांटेड बदमाश अकरम खान उर्फ भल्ला और असलम उर्फ चीनी को काबू किया है। दोनों आरोपी नूंह के गांव घासेड़ा के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना डबुआ में पशु क्रूरता अधिनियम, अवैध हथियार व गोरक्षा दल के सदस्यों की हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन

आठ दिसंबर 2018 को थाना डबुआ के क्षेत्र में चीनी और भल्ला अपने पांच अन्य साथियों मुस्तकीम, शाहरुख, आबिद, बहरा और जब्बारी उर्फ जावेद के साथ मिलकर पाली एरिया से गायों को गाड़ में भरकर ले जा रहे थे। इस बात की भनक गोरक्षक दल को लग गई। उन्होंने आरोपियों की गाड़ी रोकने की कोशिश की। इस पर आरोपियों ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। गोरक्षकों की टीम आरोपियों के पीछे गाड़ी लेकर चल पड़ी। रास्ते में आरोपियों की गाड़ी पंचर हो गई। अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने गो रक्षकों के ऊपर गोली चला दी।
आरोपी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर भाग गए। तीन गोवंश को गाड़ी से निकालकर सूरजकुंड रोड स्थित गोपाल गोशाला में छोड़ दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों मुस्तकीम व जब्बारी उर्फ जावेद को साल 2020 में गिरफ्तार कर लिया था। 15 अगस्त को क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 की टीम ने चीनी और भल्ला को बल्लभगढ़ बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुस्तकीम, अकरम, शाहरुख और असलम चारों भाई हैं। इसमें से मुस्तकीम, अकरम और असलम को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें