संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नगर निगम क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट,पार्क, रेजिडेंट्स द्वारा डिवाइडिंग रोड पर अवैध रूप से बनाए गए गेट पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा निगम की जमीन पर बिना परमिशन की जा रही व्यावसायिक गतिविधियां के अलावा हाउसिंग बोर्ड में बिना प्लान के किए गए कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद निगम क्षेत्र में लंबे समय से शिकायत आ रही है कि लोगों ने डिवाइडिंग रोड ,ग्रीन बेल्ट इत्यादि पर अवैध रूप से कब्जे कर रखे हैं। साथ ही कामर्शियल गतिविधियां करते हैं। वहीं हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में भी लोगों ने निगम के द्वारा मंजूर प्लान के अतिरिक्त कब्जे कर लिए हैं। जिसकी वजह से रास्ते छोटे रह गए हैं और सीवरेज इत्यादि जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था को भी दुरुस्त करने में दिक्कत आ रही है। इसलिए उन्होंने शहर के नागरिकों से अपील की है कि सभी ऐसी गतिविधियों और अवैध कब्जा को निगम की जमीन से हटा लें अन्यथा नगर निगम एक सप्ताह बाद विशेष अभियान चला कर कार्रवाई करेगा।