फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़कों पर धूल रोकने के लिए निगम खर्च करेगा पांच करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले माह से लागू होगा ग्रैप, तैयारियों में जुटा नगर निगम
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगर निगम शहर में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए कई कदम उठा रहा है। इसके तहत सड़कों से धूल हटाने और टूटी सड़कों के पैच वर्क पर पांच करोड़ रुपये खर्च करेगा। निगम ऐसी सड़कों की पहचान करने में जुट गया है ताकि समय से कार्य पूरा हो सके। शहर में एक अक्तूबर से ग्रैप लागू हो जाएगा।

सर्दी के दिनों में प्रदूषण शहर के लिए एक गंभीर समस्या रहती है। प्रदूषण बोर्ड और नगर निगम के प्रयासों से भी प्रदूषण कम नहीं होता है। ऐसे में इस साल अभी से नगर निगम ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। निगम के अनुसार कई सड़कों को एफएमडीए ने तैयार कराया है। ऐसे में इन सड़कों पर जरूरत के अनुसार पानी का छिड़काव कराया जाएगा। इसके अलावा ऐसी भी सड़कें हैं, जिनके कार्य अधूरे या टेंडर लगे हुुए हैं। ऐसी सड़कों पर पैचवर्क कराकर धूल को रोकने का प्रयास होगा। इसके अलावा प्रमुख सड़कों से धूल को हटाया जाएगा। निगम ने इस पर करीब पांच करोड़ रुपये का बजट रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने सभी कार्यकारी अभियंताओं से ऐसी सड़कों का ब्योरा मांगा है ताकि समय रहते काम कराया जा सके। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एनसीएपी) के तहत नगर निगम करीब 19.38 करोड़ रुपये विभिन्न कार्याें पर करेगा। इसमें एंटी स्मॉग गन, टैंकरों, जरूरत के अनुसार सड़कों को बनाने-पैचवर्क कराने और लोगों में जागरूकता लाने से जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादिया ने बताया कि आठ प्रमुख मदों पर पैसे खर्च करने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि शहर में सात एंटी स्माॅग गन चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें