फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने तोड़ा अवैध कब्जा, दुकानदारों ने जताया विरोध

विज्ञापन
फरीदाबाद एनआईटी पांच रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाते नगर निगम कर्मचारी । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर स्थित कई क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नाले, सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जे को हटाया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी किया। इस दौरान निगम के तोड़फोड़ दस्ते को कुछ जगहों पर विरोध का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को एनआईटी पांच स्थित रेलवे रोड किनारे बने ओम स्विट्स को नोटिस जारी किया गया। साथ ही नाले पर बनाए सीढ़ी के कुछ हिस्से को तोड़ा गया। हालांकि इस दौरान दुकान के मालिक व कर्मचारियों द्वारा तोड़फोड़ दस्ते का विरोध किया गया। उनके द्वारा निगम पर मनमानी करने का आरोप लगाया गया। लेकिन मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों द्वारा पहले ही इस बाबत नोटिस देने की बात बताई और नाराज लोगों को समझाकर शांत कराया। निगम अधिकारियों ने बताया कि मिठाई दुकान संचालक द्वारा जल्द खुद ही नाले पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने का आश्वासन दिया गया है।
40 वार्डों में चला सफाई अभियान
मेगा सफाई अभियान के तहत नगर निगम ने शुक्रवार को सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया। साथ ही अतिक्रमण भी हटाए और लोगों को जागरूक किया गया। गली-मौहल्लों, दुकानों के आसपास सफाई रखने, खुले में कूड़ा ना डालने और ना ही जलाने की लोगों से अपील की गई। इसमें निगम अधिकारी-कर्मचारी के साथ पार्षद, एनजीओ एवं आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी शामिल हुए। नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने लोगों से अपील है कि वह शहर को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें