फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने दो हजार अवैध निर्माणों को तोड़ा, 20 एकड़ जमीन कराई कब्जा मुक्त

विज्ञापन
फरीदाबाद खोरी गांव में नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम ने गांव खोरी में शुक्रवार को भारी तोड़फोड़ कर करीब सैकड़ों अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की। गांव में छह माह में यह दूसरी कार्रवाई है। इसमें पक्के मकान, बाउंड्री वॉल, झुग्गियां शामिल रहीं। मौके पर लोगों के विरोध से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा है। तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी जताया लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान निगम ने 20 एकड़ जमीन कब्जा मुक्त करवाई। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की गई। मौके पर संयुक्त आयुक्त और एसआईटी कमेटी के सदस्य प्रशांत अटकान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सूरजकुंड स्थित गांव खोरी में अरावली क्षेत्र की करीब 150 एकड़ भूमि है। इसमें से 60 एकड़ जमीन पर लोग पहाड़ों के ऊपर सालों से मकान बनाकर रह रहे हैं। यहां किसी भी प्रकार का निर्माण करना गैर कानूनी है। उन्हें अवैध माना गया है। इसके बावजूद हजारों की संख्या में अवैध रूप से पक्के मकान और झुग्गियां डाली हुई है। हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार सुबह नौ बजे नगर निगम तोड़फोड़ दस्ता करीब 10 जेसीबी के साथ तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए गांव पहुंचे।
लोगों के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए सीआरपीएफ, राज्य पुलिस और केंद्रीय पुलिस बल के 1500 जवानों को लगाया गया था। अधिकारियों ने लोगों को घर खाली करने के आदेश दिए। इस दौरान कुछ लोग अपने घरों को खाली कर पाए तो कुछ नहीं कर पाए। इसके बाद निगम दस्ते ने कार्रवाई शुरू कर दी। इस करीब चार घंटे चली तोड़फोड़ के दौरान दो हजार अवैध निर्माणों को ढहा दिया गया।
विज्ञापन

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
गांव खोरी में हाईकोर्ट के आदेश पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। तोड़फोड़ से पहले सभी लोगों को दो बार नोटिस जारी किए गए थे। करीब 20 से 25 एकड़ जमीन निगम ने खाली करवाई है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। तोड़फोड़ के बाद लोग दोबारा कब्जा न कर सके। इसके लिए एक निगरानी कमेटी बनाई गई है। इसकी रिपोर्ट नगर निगम आयुक्त को भेज दी गई है। - प्रशांत अटकान, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम
पांच किलोमीटर पहले किया रूट डायवर्ट
गांव खोरी में भारी तोड़फोड़ कार्रवाई से पूर्व पुलिस ने पांच किलोमीटर पहले आनंगपुर चौक से रूट डायवर्ट कर दिया। फरीदाबाद से दिल्ली और सूरजकुंड जाने वाले वाहनों को प्रहलादपुर की ओर मोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान सूरजकुंड रोड पर किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं दी गई। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें