फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी ने ही बदमाशों संग व्यापारी से मांगी पांच लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दुकानदार से लूटपाट और रंगदारी मांगने के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान ओल्ड फरीदाबाद निवासी सोनू उर्फ स्टीफन, राहुल उर्फ टुल्ला, नवीन, रोहित एवं अभिषेक के रूप में हुई है। आरोपियों ने सेक्टर-16 ए निवासी राजेंद्र के साथ पहले लूटपाट की और उसके एक हफ्ते बाद उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन

राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी ओल्ड फरीदाबाद में किरयाना की दुकान है। 23 मार्च को कुछ युवकों ने घर जाते समय उनसे पचास हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस इस मामले में जांच कर ही रही थी कि 30 मार्च को राजेंद्र को फोन पर धमकी मिली। फोन करने वाले ने कहा कि हमने तेरे नाम की सुपारी ले रखी है। हमने ही एक हफ्ते पहले तुम्हारी स्कूटी से पैसे उड़ाए थे। तुमने पांच लाख रुपये नहीं दिए तो तुम्हारे साथ तुम्हारी बेटे और बेटी को जान से मार देंगे। राजेंद्र ने पुलिस चौकी सेक्टर-16 में इसकी शिकायत दी।
जांच में पुलिस ने पाया कि मुख्य आरोपी राहुल कुछ समय पहले तक राजेंद्र की दुकान पर सहायक का काम करता था। उसने कई जगह से कर्जा भी ले रखा था। राहुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकानदार से पैसे लूटने और रंगदारी मांगने की योजना बनाई। राहुल जानता था कि दुकानदार रोज शाम को दिनभर की कमाई स्कूटी की डिग्गी में लेकर घर जाता है। 22 मार्च की शाम जब राजेंद्र अपने घर जा रहा था तो रास्ते में सेंट पीटर स्कूल से आगे आरोपियों ने उसकी स्कूटी रुकवाई और लेकर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल, स्कूटी, मोबाइल फोन और 16 हजार रुपये नगद बरामद किए। सभी आरोपियों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है। पुलिस ने सभी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें