फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: मंगलवार को गुरुग्राम में 2385 और फरीदाबाद में आए 1015 नए केस

Wed, 12 Jan 2022 09:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

दिल्ली से सटे एनसीआर के शहरों में भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और गुरुग्राम व फरीदाबाद में कई दिनों से नए मामले रोजाना हजार से पार आ रहे हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में कोरोना के मामले लगातार दूसरे दिन एक हजार से अधिक रहे। मंगलवार के जिला स्वास्थ्य विभाग ने 1015 नए मामलों की पुष्टि की। इस दौरान 148 मरीज संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हुए।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सेक्टर-88 से सबसे अधिक 46, सेक्टर-16 से 40, ग्रीन फील्ड कॉलोनी से 39, सेक्टर-31 से 37, सेक्टर-86 से 31, एनआईटी-2 से 22 व आईपी कॉलोनी से 23 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1,05,217 हो गई है। इनमें से 99,734 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 717 दम तोड़ चुके हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को जिले में संक्रमण दर 19.60 फीसदी रही। सक्रिय मामलों की दर चार फीसदी बनी हुई है। अब कोरोना के मामले 103 दिन में दोगुने हो रहे हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. राभगत ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 4,766 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 92 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

शेष 4674 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 26 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और पांच का उपचार वेंटिलेटर की मदद से किया जा रहा है। बीते 24 घंटे में 5,178 नमूने लिए गए हैं। अभी 3917 नमूनों की रिपोर्ट लंबित है।

गुरुग्राम में मंगलवार को कोरोना के 2385 नए मरीज मिले, सात ओमिक्रॉन के

गुरुग्राम में कोरोना की रफ्तार पूरी गति से जारी है, लेकिन मंगलवार को सोमवार के मुकाबले मरीजों की संख्या में कुछ राहत रही। पिछले 24 घंटे में 2385 नए मरीज सामने आए। सात मरीज ओमिक्रॉन वैरिएंट के बताए गए हैं। इनमें अधिकांश मरीज वे हैं जो अपनी दोनों डोल लगवा चुके हैं। जनवरी के 11 दिनों में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 11955 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले 24 घंटे में 11444 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांचे गए, जिनमें से 5645 की रिपोर्ट आना बाकी है। कुल सक्रिय 11955 मरीजों में से 78 मरीज विभिन्न अस्पतालों में दाखिल हैं, जबकि 11877 मरीज घरों में रहकर उपचार ले रहे हैं। इस बीच मंगलवार को 590 मरीज स्वास्थ्य हुए।

सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र यादव के मुताबिक स्थिति इतनी खतरनाक नहीं है, जितनी दूसरी लहर के दौरान थी। बढ़ते प्रसार को देखते हुए जिले में सतर्कता और सावधानी बढ़ाई गई है। टेस्टिंग बढ़ाई है। एक दिन में टेस्टिंग की संख्या 10 हजार से पार कर दी गई है। पिछले 24 घंटे में 2313 लोगों का रेपिड एंटीजन टेस्ट किया गया है जबकि 9131 लोगों का आरटी-पीसीआर किया गया है। कुल 91608 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इनमें विदेश से लौटे लोग भी शामिल हैं।

स्वस्थ हुए ओमिक्रॉन के छह मरीज
ओमिक्रॉन के नोडल अधिकारी डॉ. जयप्रकाश राजलीवाल ने बताया कि ओमिक्रॉन के मरीजों में से छह स्वास्थ्य हो गए हैं। इनकी रिपोर्ट आने में समय लगता है, रिपोर्ट आने से पहले ही ये स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से पांच मरीज क्लस्टर के थे और दो विदेश से लौटे थे। अब एक मरीज निजी अस्पताल में दाखिल है। इन सभी के परिजनों को निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें