फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना: सोमवार को संक्रमित हुए 36 लोग, स्वस्थ हुए दोगुने

Mon, 21 Feb 2022 04:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 358 मामले उपचाराधीन हैं। इनमें से सात मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, 351 मरीज घर में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कोरोना के 36 नए मामलों की पुष्टि की। इस दौरान 71 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। सोमवार को किसी भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई। अस्पताल में उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर सात रह गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक जिले में कुल 1,26,523 कोरोना संक्रमित मामले हैं। इसमें से 1,25,426 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में 739 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इसमें से 174 लोगों की मौत का कारण ही स्पष्ट रूप से कोरोना रहा।

कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 358 मामले उपचाराधीन हैं। इनमें से सात मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, 351 मरीज घर में उपचाराधीन हैं। भर्ती मरीजों में से तीन ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
विज्ञापन


राहत है कि बीते कई दिनों से जिले का कोई भी कोरोना संक्रमित वेंटिलेटर पर उपचाराधीन नहीं है। फिलहाल तीन मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। तीनों ही मरीज कोरोना के साथ दूसरी बीमारी से पीड़ित हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले में कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वालों की दर 99 प्रतिशत हो चुकी है। सोमवार को 2587 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 1934 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें