फरीदाबाद। जिले में कोरोना की रफ्तार धीमी बनी हुई है। पिछले दिनों मरीजों की संख्या में हल्की वृद्धि हुई थी, लेकिन अब मरीजों की संख्या फिर से कम बनी हुई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में कोरोना के एक मामले की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही एक मरीज को संक्रमण मुक्त घोषित किया है।
अब जिले में कोरोना के केवल सात मामले रह गए हैं। यह सभी होम आइसोलेशन में हैं। फिलहाल अस्पताल में कोई मरीज दाखिल नहीं है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया के कोरोना से रिकवरी 99.28 प्रतिशत बना हुआ है। बुधवार को 1753 नए सैंपल लिए गए। अब तक जिले में 1211872 सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक कुल 99918 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 99194 लोग ठीक हो चुके हैं। ब्यूरो
----