फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदादाद। गर्मी में अघोषित बिजली कटौती ने दिन का चैन और रात की नींद छीन ली है। लो-बोल्टेज के साथ ट्रिपिंग की समस्या से हाल-बेहाल हो गया है। बिजली निगम के अधिकारियों ने बेहतर आपूर्ति के लिए गर्मी से पहले ही व्यवस्था करने का दावा किया था, लेकिन बिजली आपूर्ति को लेकर यह दावे ध्वस्त होते नजर आ रहे हैं। निगम के कर्मचारियों को भी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को पांच से छह घंटों तक अघोषित कटौती, ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को लो-वोल्टेज एवं बार-बार ट्रिपिंग होने से स्मार्ट सीटी के औद्योगिक क्षेत्र सहित करीब एक दर्जन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली निगम के नियंत्रण कक्ष के अनुसार मांग के अनुरूप बिजली की सप्लाई नहीं हो पा रही है। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र ढुल का कहना है कि गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ गई है। ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण काम करना बंद कर देता है। इसके साथ ही फाल्ट आ जाता है। इसकी सूचना मिलते ही उसे तुंरत दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें