फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-61 में तेजी से चल रहा सिटी बस डिपो का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अलग से विद्युत सब स्टेशन भी बनाया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-61 में प्रस्तावित सिटी बस डिपो का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। करीब 10 एकड़ भूमि पर विकसित किए जा रहे इस आधुनिक डिपो में फिलहाल हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा चहारदीवारी का निर्माण और भूमि समतलीकरण के लिए मिट्टी भराई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। निर्माण स्थल के चारों ओर लगभग पूरी चहारदीवारी तैयार हो चुकी है और जमीन को ऊंचा करने का काम भी तेजी से चल रहा है।
प्रारंभिक निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बसों के लिए विशाल पार्किंग एरिया, आधुनिक वाशिंग एरिया, इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन तथा प्रशासनिक भवन (एडमिन ब्लॉक) का निर्माण शुरू किया जाएगा। इन बुनियादी सुविधाओं पर करीब साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अलग से विद्युत सब स्टेशन भी बनाया जाएगा, जिस पर लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

शुरुआत में इस परियोजना का जिम्मा फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) को दिया गया था, लेकिन बाद में इसे एचएसवीपी को सौंप दिया गया। जिम्मेदारी मिलने के बाद एचएसवीपी ने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए साइट पर आवश्यक विकास कार्य शुरू कर दिए हैं।
डिपो की मुख्य बहुमंजिला इमारत की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) अभी अंतिम रूप में तैयार की जा रही है। प्रस्तावित योजना के अनुसार भवन के ग्राउंड फ्लोर पर बसों की पार्किंग की व्यवस्था होगी, जबकि ऊपरी मंजिल पर व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शॉपिंग सेंटर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

एचएसवीपी के अधीक्षण अभियंता संदीप दहिया ने बताया कि वर्तमान में चहारदीवारी और साइट डेवलपमेंट का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके बाद पार्किंग, वाशिंग एरिया, एडमिन ब्लॉक और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण शुरू किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले तीन से चार महीनों में इन सभी बुनियादी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा, जिससे शहर में सिटी बस संचालन के लिए आधुनिक और सुविधाजनक डिपो उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें