फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-63, 64 की मुख्य सड़क का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
29 मई को अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से किया था प्रकाशित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-64 की मुख्य सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बरसात से पहले सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा ताकि लोगों को जर्जर सड़क के कारण कोई परेशानी ना हो। निर्माण कार्य शुरू करने चलते करीब दो महीने पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा एक तरफ की सड़क को बंद कर दिया गया। इसकी वजह से सुबह व शाम के समय लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।

29 मई को अमर उजाला अखबार ने सेक्टर-63, 64 की मुख्य सड़क का निर्माण कार्य बंद, लोग परेशान के शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था, जिसमें बताया था कि सेक्टर 63 व 64 की सभी सड़क जर्जर होने के कारण सेक्टरवासियों को परेशानी होती है। सड़क पर काफी संख्या में बड़े-बड़े गड्ढे बने होने के कारण दुपहिया वाहनों को चलने में परेशानी होती थी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कार्य करीब सात महीने पहले शुरू किया गया था।
विज्ञापन

करीब दो महीने पहले सेक्टर-63, 64 की डिवाइडिंग सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सेक्टर-64 मार्केट के सामने सड़क को बंद कर दिया था। सड़क बंद होने की वजह से सेक्टर से गुजरने वाले लोगों को सुबह व शाम के समय जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। ठेकेदार द्वारा सड़क को बनाने के लिए खोदकर छोड़ दिया है। अब मंगलवार से सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। एक तरफ की सड़क बनने के बाद दूसरी तरफ की सड़क को बनाया जाएगा। इसके बाद सेक्टर के लोगों को काफी सुविधा होगी। इस सड़क से सेक्टर-61, 62, 64, 65 गांव साहुपुरा, गांव सुनपेड़, गांव डीग, गांव सागरपुर, गांव फतेहपुर बिल्लौच, गांव जवा, गांव अटाली, गांव असावटी, गांव प्रहलादपुर डींग आदि के लोग गुजरते हैं।
विज्ञापन

-
ठेकेदार द्वारा पहले 18 फुट सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसलिए सड़क का निर्माण कार्य रुका हुआ था, लेकिन अब कार्य शुरू हो गया है। बरसात से पहले सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। - अजीत सिंह, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें