फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घोषणा के पांच माह बाद भी शुरू नहीं हुआ एक्सीलेंस सेंटर का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विभाग की ओर से दिसंबर में व्यावहारिकता रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दी गई थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी एक्सीलेंस सेंटर बनाने की योजना पांच माह बाद भी सिरे नहीं चढ़ सकी है। खेल विभाग की ओर से तीन माह पहले व्यावहारिकता (फिजिबिलिटि) रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। जिससे खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाओं के लिए दिल्ली-गुरुग्राम का रुख करना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने अक्तूबर 2023 में सेक्टर-12 खेल परिसर में आधुनिक एक्सीलेंस सेंटर तैयार करने की घोषणा की थी। इसका निर्माण केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से किया जाएगा। खेल विभाग की ओर से दिसंबर में व्यावहारिकता रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दी गई थी। रिपोर्ट में उस जमीन का ब्योरा भी भेजा गया था। बताया गया कि तीरंदाजी एक्सीलेंस सेंटर बनाने के लिए 90 मीटर चौड़ी व 110 मीटर लंबी जगह की जरूरत होती है। उसके हिसाब से खेल परिसर में तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के लिए उपयुक्त जगह है। यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले भी हो सकते हैं। यह जिले का पहला एक्सीलेंस सेंटर होगा।
विज्ञापन


मैदान का होगा विस्तार
तीरंदाजी एक्सीलेंस सेंटर बनने के बाद यहां दिल्ली-एनसीआर के खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। इसके लिए मैदान का भी विस्तार करने की योजना है। तीरंदाजी मैदान के पास अभी बास्केटबॉल कोर्ट बना हुआ है। एक्सीलेंस सेंटर शुरू होने के बाद यहां तीरंदाजी के रिकर्व और कंपाउंड राउंड के लिए मैदान को बढ़ाया जा सकता है। तीरंदाजी मैदान पर आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षित किया जाएगा। सेंटर में उच्च तकनीक कम्प्यूटर लगाए जाएंगे, जो खिलाड़ियों के प्रत्येक एक्शन पर नजर रखेगा। खिलाड़ियों की कमजोरी को पकड़ कर उसे दुरुस्त किया जाएगा।
नाहर सिंह स्टेडियम में तैयार हो चुके हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर
नाहर सिंह स्टेडियम में वर्ष 1991 में क्रिकेट अकादमी शुरू की गई थी। इनमें से 12 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके हैं। सरकार की खेल नीति में बदलाव के कारण वर्ष 2014 में इसे बंद कर दिया गया। इसके बाद यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने की घोषणा की गई है। पूर्व क्रिकेट कोच और नर्सरी के प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि क्रिकेट नर्सरी से अजय रत्रा, मनिंद्र सिंह बिसला, इशान गांडा, रणजी खिलाड़ी सुमित, विक्रम धारीबाल और राहुल तेवतिया सहित कई बेहतरीन खिलाड़ियों ने कॅरिअर की शुरुआत की है।
विज्ञापन

एक्सीलेंस सेंटर के लिए दिसंबर में व्यावहारिकता रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेज दी गई थी। इसके बाद काम शुरू नहीं हुआ है। मार्च के बाद तीरंदाजी सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। - दीपक अहलावत, तीरंदाजी कोच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें