फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते यात्रियों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी व शौचालय की भी नहीं है व्यवस्था, वेटिंग एरिया में नहीं कर सकते आराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से हजारों यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। यहां से आगरा, प्रयागराज, हरिद्वार, वृंदावन और दिल्ली व विभिन्न शहरों के लिए ट्रेनें जाती हैं। स्टेशन के पास निर्माण कार्य के चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास ही नए स्टेशन का निर्माण कार्य काफी समय से चल रहा है। इसके चलते स्टेशन पर आने और बाहर निकलने के लिए एक छोटा सा रास्ता बनाया हुआ है। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी होती है। इसी रास्ते के बीच यात्रियों के लिए वेटिंग एरिया बनाया हुआ है। वेटिंग एरिया के नाम पर केवल दो से तीन बैंच ही रखे हुए हैं, जहां यात्री बैठकर आराम भी नहीं कर सकते हैं। इसके साथ ही पानी व शौचालय की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों का कहना है कि जब स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है तो यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक वैकल्पिक रास्ता बनाया जाना चाहिए । इससे आने- जाने में यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। स्टेशन पर मौजूद यात्री राजेश ने बताया कि यह स्थिति काफी समय से है। जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक प्रशासन को वैकल्पिक रास्ता बनाना चाहिए ताकि हमें परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें