फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मतदाता सूची में गड़बड़ी की निर्वाचन आयोग से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची के एक वार्ड में जनसंख्या से अधिक मतदाता होने का किया दावा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम चुनावों के लिए 6 जनवरी को जारी की गई मतदाता सूची में गड़बड़ी होने की शिकायत प्रदेश निर्वाचन आयोग को की गई है। पर्वतीय काॅलोनी निवासी मतदाता ने शिकायत की है कि सूची में कई वार्ड में जनसंख्या के आधार पर मतदाता नहीं हैं। आरोप है कि वार्ड 18 में जनसंख्या के सापेक्ष 100.31 प्रतिशत मतदाता हैं। इसी तरह से कुछ वार्ड में कम मतदाता हैं। ऐसे में इसे सही किया जाना चाहिए।
पर्वतीय कालोनी निवासी राम सिंह यादव ने 7 जनवरी को हरियाणा निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने दावा किया है कि 2023 में हुई वार्डबंदी के चलते यह असमानता है। उन्होंने शिकायत में बताया है कि वार्ड बंदी के बाद बनाए गए कुल 46 वार्डों की कुल जनसंख्या (आरटीआई से मिले आंकड़ों से) 20,24,748 है। वहीं, 6 जनवरी 2025 को जारी की गई मतदाता सूची में 13,31,025 मतदाता हैं। यह निगम क्षेत्र में कुल मतदाता का करीब 65.74 प्रतिशत है। दावा है कि किसी वार्ड में मतदाता 46 प्रतिशत हैं ताे किसी वार्ड में 100 प्रतिशत से अधिक हैं।
विज्ञापन

शिकायत में दावा किया गया है कि वार्ड 4, 6, 17, 20, 21 में 80 प्रतिशत से अधिक मतदाता हैं। वार्ड 24 और 25 में 90 प्रतिशत से अधिक मतदाता हैं। वहीं, वार्ड 18 में 100.31 प्रतिशत मतदाता हैं।
विज्ञापन

-
प्रॉपर्टी आईडी के आधार पर जनसंख्या का निर्धारण गलत
राम सिंह यादव का कहना है वार्ड बंदी के दौरान प्रॉपर्टी आईडी के आधार पर जनसंख्या का निर्धारण किया गया है। इसमें मतदाता का 140 प्रतिशत जनसंख्या को माना गया है। उनका कहना है कि मतदाता तो सभी ठीक बनाए गए हैं लेकिन बूथ के अनुसार असमानता हैं। इस मामले में वह निर्वाचन आयोग से बुलावे का इंतजार कर रहे हैं। इस मामले में जिला सूचना अधिकारी से बातचीत कर उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन कॉल नहीं उठाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें