फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ठंड से जनजीवन प्रभावित, कोहरे ने थामी शहर की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्यियस तक पहुंचा, सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में सोमवार को कड़ाके की सर्दी रही। सुबह से शाम तक घना कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से दृश्यता काफी कम हो गई और वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। मौसम में अचानक आई इस ठिठुरन ने लोगों की दिनचर्या को काफी हद तक प्रभावित किया। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।
दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाइक और कार चालकों को हेडलाइट जलाकर ही सफर करना पड़ा। कोहरे की वजह से ट्रैफिक की रफ्तार भी धीमी रही और कई जगह जाम जैसी स्थिति बन गई। ठंड से बचने के लिए शहर के लोगों ने अलाव का सहारा लिया। मोहल्लों और बाजारों में लोग अलाव के पास बैठकर खुद को गर्म करते नजर आए। खासकर रिक्शा चालकों, मजदूरों, दुकानदारों और सुबह-शाम काम पर जाने वालों के लिए अलाव राहत बना रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। विभाग ने शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही कोहरा भी बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों और आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह बना रहेगा।
विज्ञापन


स्कूलों के समय में बदलाव की मांग
विद्यालयों में भी सर्दी का असर साफ दिखाई दे रहा है। सुबह की पाली वाले स्कूलों में बच्चों को ठंड में पढ़ाई करनी पड़ रही है। इसे लेकर अभिभावकों ने नाराजगी जताई है और सर्दी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की है। आम लोगों का कहना है कि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। बता दें कि हवा की रफ्तार धीमी होने के कारण फॉग और स्मॉग छाया हुआ है और प्रदूषण के स्तर में कोई खास सुधार नहीं हो पा रहा है। सोमवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बल्लभगढ़ का एक्यूआई 274 और फरीदाबाद का 255 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें