फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्टिमेट बनने से आगे नहीं बढ़ पाईं सीएम की योजनाएं

Sun, 15 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार और उनके सिपहसलार बेशक जिले में तेजी से विकास होने का दावा  करें, पर हकीकत यह है कि विकास योजनाएं अभी धरातल पर नहीं आ पाई हैं। इन विकास योजनाओं की खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल विकास रैलियों के जरिये घोषणा कर चुके हैं। अधिकांश योजनाओं में अभी नगर निगम एस्टिमेट ही तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में सीएम की घोषणाएं कब धरातल पर आ पाएंगी और जनता को कब उसका लाभ  मिल पाएगा, कह पाना मुश्किल है। बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल बड़खल और  बल्लभगढ़ विधानसभा के लिए 31 से अधिक विकास योजनाओं की घोषणा कर चुके हैं।  लेकिन घोषणाएं सिर्फ कागजों में ही दौड़ रही हैं।

घोषणा  के बाद उसका तकनीकी रूप से अध्ययन किया जाता है। उसके बाद संभव होने और  किसी प्रकार का विवाद न होने पर उसका एस्टीमेट तैयार कर डीपीआर तैयार किया जाता है। इन सब में समय लगता है। सीएम घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर  पूरा किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों का जिम्मेदारी दे दी गई है और उनकी प्रॉपर मॉनिटरिंग भी हो रही है। -डीआर भास्कर, अधीक्षण अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख घोषणाएं और मौजूदा स्थिति                            
डबुआ कॉलोनी से नंगला गुजरान रोड निर्माण (डीपीआर बनाने की तैयारी)
सौ फुटा रोड चावला कॉलोनी, जीटी रोड, गुड़गांव कैनाल, गायत्री मंदिर आरएमसी पेयजल और सीवरलाइन(एस्टीमेट तैयार, मंजूरी बाकी)
बल्लभगढ़ में रानी की छतरी का पुनर्रद्धार(एस्टीमेट बनाने की तैयारी) 
तिगांव रोड से पटवारी मंदिर, पंचायत भवन से जीटी रोड, जीटी रोड से अंबेडकर चौक आरएमसी (एस्टीमेट तैयार, मंजूरी बाकी)
मुजेसर से लांबा चौक, लांबा चौक से थर्मल पावर से सामुदायिक भवन तक आरएमसी (एस्टीमेट तैयार, मंजूरी बाकी)
सेक्टर-22 और 23 पार्क वार्ड नंबर-4 में बच्चों के लिए प्ले ग्राउंड का निर्माण (एस्टीमेट की बनाने की तैयारी)
बल्लभगढ़, मोहना, छायंसा, फतेहपुर बिल्लौच रोड पासिंग सेक्टर-61, 62,64 व 65(एस्टीमेट बनाने की तैयारी)
सामुदायिक भवन का निर्माण वार्ड नंबर-4 आदर्श नगर(एस्टीमेट की तैयारी)
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी,सेक्टर-22 में सीवर, पानी की लाइन डालने और आरएमसी रोड(एस्टीमेट तैयार, मंजूरी बाकी)
शहीद नाहर सिंह पार्क और सिटी पार्क का सौंदर्यीकरण (एस्टीमेट बनाने की तैयारी)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें