फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRIME: 9वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो; गर्भवती होने पर पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आपबीती

Wed, 29 Jun 2022 11:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़

सार

इस घटना की शिकायत पुलिस से कर दी गई है और वह मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन इस घटना के बाद से बच्चों को स्कूल भेजने वाले अभिभावकों में चिंता है।
विज्ञापन
नाबालिग से रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी स्कूल की 9वीं की छात्रा के साथ सहपाठी छात्र ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। गर्भवती होने के बाद पीड़िता ने परिवार वालों को आपबीती सुनाई। वहीं, एक अन्य मामले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया गया। बल्लभगढ़ महिला थाना पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिए हैं। एसएचओ नेहा राठी का कहना है कि दोनों मामले में किशोरी के जन्म प्रमाण पत्र मांगे गए हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सेक्टर-80 निवासी छात्रा (16) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी स्कूल में नौवीं में पढ़ती है। आरोपी वर्ष 2021 में बहला फुसलाकर अपने गांव ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने आरोपी की मां को पूरी बात बताई। किशोर की मां ने कहा कि 18 साल होने पर दोनों की शादी करा देंगे। आरोपी की मां ने वारदात की जानकारी किसी को भी नहीं देने की हिदायत दी। आरोपी की मां की धमकी के कारण पीड़िता ने मां को जानकारी नहीं दी। वहीं, आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर छात्रा से दुष्कर्म करता रहा। पिछले साल नवंबर में छात्रा गर्भवती हो गई। इसके बाद मां को पूरी बात बताई। आरोपी के परिजनों ने शादी करने की बात कही, लेकिन बाद में मुकर गए। इसके बाद मामला पुलिस में पहुंचा। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
बल्लभगढ़ निवासी युवती (21) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार साल से होडल निवासी एक युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। उस समय उसकी उम्र 17 साल थी। युवक से शादी करने की बात कही तो मना कर दिया। सारी घटना की सूचना परिवार वालों को दी। दोनों मामले बल्लभगढ़ महिला थाने में दर्ज हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें