फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बुनियाद परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों की 14 से शुरू होंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक 100 अभ्यर्थियों ने ही दाखिला संबंधी दस्तावेज जमा करवाए हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग ने बुनियाद परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों के लिए नई घोषणा की है। इसके तहत मिशन बुनियाद परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत 14 मई से होगी। वर्तमान में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। अभी तक करीब 100 अभ्यर्थियों ने ही दाखिला संबंधी दस्तावेज जमा करवाए हैं।

जानकारी के अनुसार जिले में मिशन बुनियाद के पांच केंद्र चलाए जा रहे हैं, जिसमें राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-28, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-55, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदावली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरीदपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी पांच शामिल हैं। इन केंद्रों में बुनियाद परीक्षा में चयनित छात्र ऑनलाइन कक्षाएं लेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुनियाद परीक्षा में इस बार 164 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था, जिनकी सेक्टर-28 स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल में काउंसलिंग करवाई गई। इस दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही उनको बुनियाद केंद्र अलॉट किए गए। अभी तक कुछ छात्रों को स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट न मिल पाने के कारण दाखिले की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि कुछ अभ्यर्थी बिहार, उत्तरप्रदेश जैसे दूसरे राज्य के हैं। वे अपने-अपने घर गए हुए हैं। इस कारण अभी पूरे दाखिले नहीं हो पाए हैं।

छात्रों के पास नीट और जेईई जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए अच्छा मौका है। सभी छात्र तय शेड्यूल के मुताबिक केंद्र पर कक्षाएं लेने पहुंचे।- श्रीकृष्ण शर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें