फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से शहर जाम, गाड़ियों में धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। रात से हो रही बारिश के कारण शनिवार को शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जगह-जगह जलभराव के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी काफी मशक्कत करते नजर आए। सबसे ज्यादा समस्या बाटा फ्लाईओवर, जवाहर कालोनी, बड़खल फ्लाईओवर, अजरौंदा चौक, नीलम फ्लाईओवर व बस अड्डा के आसपास देखने को मिली।
विज्ञापन

सड़कों में गड्ढे के कारण वाहनों की गति धीमी हो जाती है। दोपहिया चालक कई जगह पानी में गिरकर चोटिल भी हुए। सड़क के बीच में ही वाहनों के बंद हो जाने के कारण अन्य वाहन चालक जाम में फंस गए। वाहनों को सुचारु रूप से चलाने के लिए पुलिसकर्मी पानी के बीच खड़े होकर ड्यूटी देते नजर आए। कुछ पुलिसकर्मी खराब वाहनों को धक्का देकर पानी से बाहर निकलने में जुटे रहे।
सुबह बस स्टैंड पाली चौक, बस स्टैंड पर सड़क पर बारिश के पानी में एक कार बंद हो गई। इसके कारण सड़क पर जा लग गया। बस स्टैंड चौकी प्रभारी उमेश कुमार व उनकी टीम सतपाल, राकेश और चेती लाल ने बस स्टैंड के सभी चौकों को संभालते हुए यातायात को कंट्रोल किया। वहां मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को धक्का देकर पानी से बाहर निकाला। पुलिस चौकी सेक्टर-11 में एक सूचना प्राप्त हुई कि एक बुजुर्ग की गाड़ी गड्ढे में फंस गई है। पुलिस ने क्रेन की मदद से बाहर निकाला।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने जारी की एडवाइजरी
बरसात के मौसम में वाहन चालकों के लिए पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने एक एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों को बारिश के दौरान अंडरपास के नीचे खड़े नहीं होना चाहिए। तेज बारिश में कार, दोपहिया और तिपहिया वाहनों की गति सामान्य होनी चाहिए। पहियों का नियंत्रण खोने के कारण बडे़ वाहनों की चपेट में आने से किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना हो सकती है।
घर से निकलने से पहले अपने वाहनों के कलपूर्जे के सही काम करने की स्थिति जांच लेनी चाहिए। सड़क पर बहते पानी वाले स्थान पर गाड़ी धीमी गति में चलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें