फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सात साल में ही ठप हुई सिटी बस सेवा, जर्जर बसों ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिन से बसों का संचालन बंद, कंपनी को भुगतान नहीं मिलने से कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर संकट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। जिले की लाइफलाइन कही जाने वाली सिटी बस सेवा महज सात साल में ही बदहाली का शिकार हो गई है। बसों के रखरखाव में कमी के कारण कई बसें जर्जर हो चुकी हैं। वहीं, कंपनी को भुगतान नहीं मिलने के कारण पिछले छह दिनों से बसों का संचालन पूरी तरह बंद है। इससे यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बस सेवा से जुड़े कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर भी संकट मंडराने लगा है।

वर्ष 2019 में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से गांवों को शहर से जोड़ने के उद्देश्य से 50 बसों का संचालन शुरू किया गया था। शुरुआत में 10 रूटों पर बसें चलाई जाती थीं। बाद में सड़क की जर्जर हालत के कारण दो रूट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए। इसके बाद 35 बसों के माध्यम से आठ रूटों पर सेवा संचालित की जा रही थी। अब भुगतान संबंधी समस्या के चलते इन रूटों पर भी बसों का संचालन छह दिनों से बंद पड़ा है।
विज्ञापन


बसें नहीं चलने से यात्रियों को निजी वाहनों और परिवहन के दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। नियमित रूप से सिटी बसों से सफर करने वाले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


सिटी बस इंचार्ज मनीष त्यागी का कहना है कि अभी उनको उच्च अधिकारियों की ओर से किसी प्रकार का कोई भी आदेश प्राप्त नहीं हुआ है कि बसों का संचालन कब शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें