फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पृथ्वी बचाने के लिए एकजुट हुए शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
कई जगह सत्र और समारोह आयोजित किए गए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में विभिन्न संस्थानों में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने पौधरोपण कर सभी को पृथ्वी बचाने के लिए सुंदर संदेश दिया। कई जगह विभिन्न प्रकार के सत्र और समारोह आयोजित किए गए। इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने जीवा आयुर्वेद के सहयोग से और आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के समर्थन से जीवाग्राम में हरित योग नामक एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में 100 व्यक्तियों, जीवाग्राम से भर्ती 10 मरीजों सहित जीवा आयुर्वेद के कर्मचारी और स्थानीय समुदाय के लोग शामिल हुए। योग सत्र के बाद, पर्यावरण प्रतिबद्धता के संदेश को और मजबूत करने के लिए पौधारोपण अभियान चलाया गया।
वहीं ग्राम पंचायत खंदावली में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए गए। इस मौके पर शिवम तिवारी जिला प्रोग्राम मैनेजर नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन, उपेंद्र सिंह जिला प्रोग्राम मैनेजर स्वच्छ भारत मिशन व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में दैनिक कक्षाओं में एआई पर एसटीईएम जिला स्तरीय विचार-विमर्श कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की सभी ने शपथ ली।
विज्ञापन


जिला रेडक्रॉस सोसाइटी और सांसें मुहिम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रेडक्रॉस भवन परिसर में पौधरोपण किया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी सचिव बिजेंद्र सौरोत ने इस उपलक्ष्य में संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करना किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, इसके लिए हर व्यक्ति, हर सामाजिक संगठन और सरकार को मिलकर काम करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें