फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गो तस्करों को पकड़ने पहुंची सीआईए की टीम पर हमला, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने भागते समय सीआईए की गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया
विज्ञापन

नूंह से संदिग्ध वाहन बरामद, आरोपी भागने में कामयाब
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गो रक्षक सेवा दल की सूचना पर गो तस्करों को पकड़ने पहुंची सीआईए सेक्टर-56 की टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने भागते समय सीआईए की गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और पुलिस टीम पर पथराव भी किया। बाद में नूंह पुलिस ने संदिग्ध वाहन को बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी मौके से भाग निकला।

गो रक्षक सेवा दल के सदस्य अरविंद ने बताया कि शुक्रवार देर रात उन्हें सूचना मिली थी कि एक वाहन के जरिये गो तस्करी की जा रही है। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग एक खुले प्लॉट में बैठे गोवंश को जबरन वाहन में चढ़ा रहे थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीआईए सेक्टर-56 की टीम मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी वाहन लेकर भाग निकले। पीछा करने के दौरान आरोपियों ने सीआईए की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि तस्करों ने पुलिस टीम पर पत्थर भी फेंके। वाहन क्षतिग्रस्त होने के कारण सीआईए टीम आरोपियों का लगातार पीछा नहीं कर सकी।
विज्ञापन


सीआईए ने तुरंत आगे के पुलिस अधिकारियों और नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना दी। इसके बाद बड़खल क्षेत्र से आगे भी वाहन का पीछा किया गया। आखिरकार नूंह पुलिस ने संदिग्ध वाहन को पकड़ लिया, लेकिन उसमें सवार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। अरविंद ने दावा किया कि वाहन में सवार आरोपियों में डिगामी नाम का व्यक्ति भी शामिल था। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि मामला संज्ञान में लिया गया हैं जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें