बल्लभगढ़। सेक्टर-70 स्थित मलबरी काउंटी सोसाइटी में लावारिस कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर शनिवार को बच्चों और स्थानीय निवासियों ने पोस्टर के साथ विरोध प्रदर्शन किया। बच्चों ने हाथों में एमसीएफ अंकल, कुत्तों को वापस मत लाना, खेलने का मैदान सुरक्षित हो हमारा, डर में जीना बंद करे समाज सारा, लिखे पोस्टर लेकर सोसाइटी परिसर में मार्च निकाला और नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
सोसाइटी में कुत्तों के काटने की घटना के बाद शनिवार को नगर निगम की टीम सोसाइटी में पहुंची और 8 कुत्तों को पकड़ कर ले गई। इसके अलावा उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया है कि आगे भी ज्यादा से ज्यादा लावारिस कुत्तों को पकड़ा जाएगा।