लोगों का कहना है कि इस घटना से सभी चिंतित हो गए। हालांकि पीड़ित परिजन काफी परेशान रहे और रोते-बिलखते रहे। सोसाइटी में सभी से अनुरोध किया गया है कि वह अपने बच्चों का ध्यान रखें और बालकनी में सुरक्षा को लेकर जाल आदि जरूर लगाएं।
सेक्टर 87 स्थित एसआरएस रॉयल हिल्स सोसाइटी में बृहस्पतविार देर शाम एक बच्चे ने 12वीं मंजिल से छलांग लगा दी। हालांकि वह सातवीं मंजिल पर जाल में अटक गया। यह देख सोसाइटी में अफरातफरी मच गई। लोगों ने आनन-फानन उसे सातवीं मंजिल से उतारा। स्थानीय लोगों के अनुसार बच्चा मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार सोसाइटी के मुख्य द्वार पर 12वीं मंजिल पर रहा है। शाम करीब सात बजे उनका करीब 12 वर्षीय बच्चा 12वीं मंजिल से कूद गया। गनीमत रही कि वह नीचे नहीं गिरा और सातवीं मंजिल पर लगे जाल में अटक गया। यह जानकारी मिलते ही सोसाइटी के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने बच्चे को सुरक्षित उतारा और प्राथमिक जांच के लिए नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे सुरक्षित करार दिया।
लोगों का कहना है कि इस घटना से सभी चिंतित हो गए। हालांकि पीड़ित परिजन काफी परेशान रहे और रोते-बिलखते रहे। सोसाइटी में सभी से अनुरोध किया गया है कि वह अपने बच्चों का ध्यान रखें और बालकनी में सुरक्षा को लेकर जाल आदि जरूर लगाएं।
विज्ञापन
ग्रेफा में हो चुकी है कई घटनाएं
ग्रेटर फरीदाबाद की बहुमंजिला इमारतों में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। बीते दिनों मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति 16वीं मंजिल की बालकनी में बाहर की ओर लटक कर कसरत करते नजर आया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। एक चोर पाइप के सहारे ऊंची इमारत पर चढ़ गया था।एक महिला की वीडियो भी खूब वायरल हुई थी, जो अपने बच्चे को कपड़े से बांधकर नीचे कर रही थी।