फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने 119 पेटी अवैध शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अवैध रूप से दिल्ली जा रही देसी, अंग्रेजी शराब व बीयर से लदी गाड़ी पकड़ी। गाड़ी से 68 पेटी अंग्रेजी व देसी शराब तथा 51 पेटी बीयर बरामद की गई। सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली कि सूरजकुंड पहाड़ी के रास्ते से अवैध रूप से शराब ले जाई जा रही है। डीएसपी मनीष सहगल के नेतृत्व में गई टीम ने सूरजकुंड थाना पुलिस को साथ लेकर कांत एन्क्लेव के पास नाकाबंदी की। टीम ने एक होंडा सिटी कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख आरोपी ने कार तेज कर दी। पुलिस ने पीछा कर कार चालक को पकड़ लिया। जांच करने पर कार से 31 पेटी देसी, 2 पेटी अंग्रेजी शराब व 16 पेटी बीयर बरामद हुई। एक अन्य मामले में टीम ने बोलेरो गाड़ी से 35 पेटी बीयर व 35 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की।
एक दिन में ब्लैक फिल्म के 104 चालान काटे
फरीदाबाद। यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर एक दिन में ब्लैक फिल्म लगे 104 वाहनों के चालान और पांच वाहन जब्त कर लिए गए। इसके अलावा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 684 वाहन चालकों के भी चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने ब्लैक फिल्म लगाने वाले चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए थे। डीसीपी ट्रैफिक ऊषा ने बताया ब्लैक फिल्म की वजह से वाहनों के अंदर कुछ दिखाई नहीं देता। इसकी वजह से आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। अभियान सात अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, तय गति से तेज चलाने, जिग-जैग ड्राइविंग और खतरनाक ड्राइविंग, बिना हेलमेट, रेडलाइट जंप करना, नाबालिग द्वारा की जाने वाली ड्राइविंग और फोन पर बात करने वाले वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें