फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिट्टू बजरंगी की कंगारू अदालत ...गली में युवक को डंडे से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- हाथ पैर पकड़कर डंडे से पीटने के बाद एक महिला से भी पिटवाया
विज्ञापन


- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो तो जांच में जुटी पुलिस



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नूंह उपद्रव के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी ने अब अपनी कंगारू अदालत भी लगाना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक युवक को बीच गली में डंडे से बेरहमी के साथ पीटता नजर आ रहा है। इस वीडियो में बिट्टू की अभिरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी न केवल मूकदर्शक बना हुआ है और सिगरेट के कश लगाता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के हरकत में आए पुलिस अधिकारियों ने अब जांच शुरू करने की बात कही है। अधिकारियों का यह भी कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत दिए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बिट्टू बजरंगी ने इस वीडियों को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा रखा था। मंगलवार को यह वीडियो देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में कुछ युवकों ने एक युवक के हाथ पैर पकड़ कर उसे गली में उल्टा लिटा रखा है। बिट्टू अपने हाथ में डंडा लेकर युवक को गालियां दे रहा है और उसे बेरहमी से पीट रहा है। पीड़ित युवक बिट्टू से खुद को बचाने की गुहार लगा रहा है। कुछ देर बाद एक महिला उसी युवक को डंडे से पीट रही है। पीछे से बिट्टू महिला का उकसा रहा है। जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार की है। वीडियो बिट्टू के घर के पास गली में ही बनाई गई है। सारन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


क्या होती है कंगारू कोर्ट

कंगारू कोर्ट एक प्रकार से मुहावरा है जो एक ऐसी अदालत को संदर्भित करता है, जिसकी कार्यवाही मौजूदा भारतीय कानून के स्वीकृत मानदंडों से दूर है। उन्हें भी तरह से निष्पक्ष या उचित नहीं माना जा सकता है। कंगारू कोर्ट का लेबल एक गंभीर निंदा है। एक ऐसी कोर्ट के लिए एक अनौपचारिक अपमानजनक शब्द है। जो कानून या न्याय के मान्यता प्राप्त मानकों की अनदेखी करती है।

हथौड़ा गैंग की तरह दहशत फैलाने की कोशिश

जिस तरह से युवक को पीटा जा रहा है ऐसी हरकत पहले हथौड़ा गैंग करता था। बदमाश लोगों में अपना खौंफ दिखाने के लिए किसी भी युवक के हाथ-पैर पकड़ कर उसे हथौडों से पीटते थे। खुद ही मारपीट की वीडियो बनाकर वायरल कर देते थे ताकि लोगों में उनका डर बन जाए। पुलिस की सख्ती के बाद हथौड़ा गैंग से सरगना सहित ज्यादातर सदस्य पकड़े गए।

छोटे भाई की मौत के बाद मिली थी बिट्टू को सुरक्षा

बिट्टू बजरंगी के भाई महेश पांचाल की दिसंबर 2023 में आग में जलने के कारण मौत हो गई थी। महेश ने आग लगाने के आरोप सरूरपुर रोड़ निवासी अरमान व उसके साथियों पर लगाया था। कई दिनों के इलाज के बाद दिल्ली एम्स में महेश ने दम तोड़ दिया था। महेश की मौत के बाद बिट्टू ने पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी। पुलिस की तरफ से बिट्टू को एक सुरक्षाकर्मी मुहैया कराया गया था।

सुरक्षा मिलने के बाद से ही दिखाने लगा है दबंगई

स्थानीय लोग कहते हैं कि सुरक्षाकर्मी मिलने के बाद से बिट्टू खुद को दबंग जैसा दिखाने लगा है। वायरल वीडियो में भी बिट्टू युवक को डंडे से पीट रहा है और सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी पास ही में खड़े होकर सिगरेट के कश लगा रहा है। ठीक ऐसे जैसे मानो किसी फिल्म का सीन चल रहा हो। सूत्रों के मुताबिक युवक पर किसी युवती से छेड़छाड़ का आरोप है, लेकिन शिकायतकर्ता थाने में जाने की बजाय बिट्टू के पास मामले को लेकर आए। बिट्टू ने भी पुलिस में जाने की बजाय खुद ही अपनी अदालत लगाई और खुद ही सजा देनी शुरू कर दी।

नूंह दंगों से सुर्खियों में आया था बिट्टू बजरंगी

नूंह के नल्हड़ मंदिर में जलाभिषेक के दौरान विशेष समुदाय पर विवादित टिप्पणी के बाद राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी सुर्खियों में आया था। दंगों में छह लोग मारे गए और कई घायल हो गए थे। मृतकों में पुलिसकर्मी भी शामिल थे। एसीपी की शिकायत पर पुलिस ने बिट्टू बजरंगी को दंगों का आरोपी बनाते हुए केस दर्ज किया। न्यायिक हिरासत के बाद बिट्टू जमानत पर बाहर है।
विज्ञापन



वर्जन

मामला संज्ञान में है। वीडियो के वायरल होते ही थाना सारन प्रभारी ने बिट्टू के स्टेटस से वीडियो डिलीट करा दिया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा पुलिसकर्मी बिट्टू की सुरक्षा में लगाया गया है। पुलिस पीड़ित व्यक्ति की तलाश कर रही है। उसके बयान के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। - कुलदीप सिंह- डीसीपी एनआईटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें