फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉकटेल लगा तो हुआ सीने में दर्द, गले में खराश

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना बचाव के टीके की कॉकटेल डोज कितनी कारगर या खतरनाक हो सकती है, इस पर अभी रिचर्स का परिणाम सामने नहीं आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) इसे लेकर चेतावनी जारी कर चुका है। हालांकि कई लोगों ने ऐसे प्रयोग में अपनी रुचि दिखाई और कॉकटेल डोज लगवाई। इसके विपरीत जिले में 46 वर्षीय मत्सयेंद्र नाथ पांडे को गलती से कॉकटेल लगी तो वह बीते 24 घंटे से सीने में दर्द और गले में खराश व दर्द महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

मत्सयेंद्र नाथ का कहना है कि कॉकटेल डोज से पहले स्वस्थ थे। कभी कब्ज के कारण कोई परेशानी हुई तो हुई अन्यथा वह पूरी तरह से स्वस्थ ही थे। उधर, डॉक्टरों का कहना है कि मेडिकल जांच में अभी तक स्वस्थ हैं। किसी तरह की कोई परेशानी सामने नहीं आई है। बीते 24 घंटों से वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। मत्सयेंद्र नाथ पांडे सेक्टर-45 में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 20 जून को दिल्ली के मूलचंद अस्पताल से कोवाक्सिन की पहली डोज ले चुके हैं। दूसरी डोज लगवाने के लिए सेक्टर-19 स्थित सर्वोदय अस्पताल पहुंचे थे। जहां पूछताछ केंद्र पर बताया गया कि कोवाक्सिन की पहली डोज प्रथम तल पर लगाई जा रही है। डोज की एवज में कार्ड से भुगतान किया और टीकाकरण कराया। जैसी ही रुपये बैंक अकाउंट से कटे तो मोबाइल पर बैंक बैलेंस अपडेट हुआ। टीकाकरण के लिए 1200 के बजाय 780 रुपये कटने पर पांडे ने स्टाफ से पता किया तो जानकारी मिली की कोविशील्ड की डोज की एवज में यह भुगतान लिया गया।
मत्सयेंद्र ने स्टाफ की लापरवाही की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की। हालांकि लापरवाही की बात को अस्पताल प्रबंधन ने नकारा है। अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सौरभ गहलोत का कहना है कि मामला संज्ञान में है। टीकाकरण से पूर्व प्रत्येक व्यक्ति को यह बताया जाता है कि कौन से टीके की डोज दी जा रही है। ऐसे में यह कहना कि स्टाफ ने लापरवाही बरती गलत है। हालांकि व्यक्ति के स्वास्थ्य पर संज्ञान लेते हुए उन्हें 48 घंटे के ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। मेडिकल जांच में कोई परेशानी नजर नहीं आ रही है। किसी भी परेशानी पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन-
मामला संज्ञान में अब आया है। इस पर विशेषज्ञों से राय ली जाएगी। मामले पर गंभीरता बरतेंगे। टीकाकरण में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। - डॉ. रणदीप पुनिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें