फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कंपनी में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 75 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। फेसबुक पर पोस्ट देखकर एक व्यक्ति साइबर ठगों के झांसे में आ गए और 75 लाख रुपये गंवा बैठे। आरोपियों ने कंपनी में निवेश पर 3 प्रतिशत मुनाफे का दावा किया था। निवेश राशि पर 3-4 महीने तक आरोपियों ने 3 प्रतिशत के हिसाब से मुनाफा भी दिया लेकिन बाद में न मुनाफा मिला और न ही रुपये वापस। इतना ही नहीं कंपनी के खिलाफ आई शिकायतों को लेकर पंजाब साइबर पुलिस ने शिकायतकर्ता का बैंक खाता भी फ्रीज कर दिया।
साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत ईरोज गार्डन सोसाइटी में रहने वाले बिरेंद्र सिंह ने दी है। ठगी का आरोप बंगलूरू की माइंडस्टे एसेट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर लगाया गया है। बिरेंद्र सिंह का कहना है कि फेसबुक पर कंपनी का एड देखा था जिसमें निवेश राशि पर 3 प्रतिशत मुनाफा एग्रीमेंट या पीडीसी या बैंक गारंटी के साथ देने का दावा किया गया था। वहां मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। बाद में इन्हें एक अन्य नंबर से गोपिका नामक युवती ने कॉल की और कंपनी के लीगल दस्तावेज भेजे।
विज्ञापन

बिरेंद्र सिंह का कहना है कि अपने, पत्नी व एक अन्य परिचित महिला के नाम पर 25-25 लाख रुपये मिलाकर कुल 75 लाख रुपये निवेश कर दिए। निवेश पर इन्हें 4-5 महीने तक 3 प्रतिशत महीने के अनुसार मुनाफा दिया गया। लेकिन बाद में ये मिलना बंद हो गया। 25 लाख के तीनों निवेश को लेकर कंपनी ने बैंक गारंटी दी थी लेकिन बाद में पता चला कि ये बैंक गारंटी फर्जी हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि पंजाब रूपनगर की साइबर पुलिस ने इनका एक खाता फ्रीज कर दिया। इसके पीछे कारण पता चला कि किसी निवेशक ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दी है। बाद में नवी मुंबई की पुलिस ने भी इन्हें वहां आई शिकायत पर नोटिस जारी किया। तब मामले में शिकायत पुलिस को दी गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि नवंबर 2023 से अप्रैल 2024 के बीच उन्होंने निवेश किया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें