फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोटे मुनाफे का झांसा देकर इंजीनियर सहित तीन लोगों से ढाई करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बावजूद शहर के लोग साइबर ठगों के जाल में फंस रहे हैं। ठगों ने मोटे मुनाफे का लालच देकर इंजीनियर सहित तीन लोगों से करीब ढाई करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निवासी दिनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह सेक्टर-88 में रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। 21 जनवरी को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर मार्केट में निवेश संबंधित एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन में दिए लिंक पर क्लिक करने पर उन्हें जेड 22 ब्लैकक्राॅक स्टॉक पुल अप नाम के व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ लिया गया। इस ग्रुप में पहले से जुड़े लोग रोजाना अपने लगाए पैसों के दोगुने होनी की बातें पोस्ट करते थे। मोटी कमाई होती देख दिनेश ने भी ग्रुप में निवेश करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें वीआईपी पर्सनल विंडो 30 और जी111-एंजल वन सर्विस ग्रुप नाम के दो और ग्रुपों में जोड़ दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने उन्हें विभिन्न कंपनियों के बैंक खाता नंबर भेजकर निवेश करने को कहा। धीरे-धीरे उन्होंने कंपनियों के बैंक खाते में कई मदों में दो करोड़ छब्बीस हजार आठ सौ तीस रुपये (20260830 ) रुपये जमा किए। आरोपी उन्हें ग्रुप व एक साइट पर पैसे बढ़ते हुए दिखाते रहे। पैसा निकालने की बात पर आरोपी उन्हें और पैसे देने की बात करने लगते। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
-
दूसरा मामला
मुनाफे के झांसे में गंवाए करीब 43 लाख रुपये
पवर्तीया कॉलोनी निवासी संजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले महीने एक व्यक्ति ने उन्हें एक व्हाट्सअप ग्रुप से जोड़ लिया। वह ग्रुप एडमिन को जानते भी नहीं थे। आरोपी ने खुद को ब्लैक रॉक कंपनी का अधिकारी बताया। कंपनी के शेयर बाजार में निवेश करने पर आरोपी ने उन्हें मोटा मुनाफे का झांसा दिया। जनवरी से पांच फरवरी तक स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर संजीव ने करीब 43 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी आरोपी उनसे पैसे मांगता रहा। वापस मांगने पर आरोपी ने नंबर बंद कर लिया।
विज्ञापन

-
तीसरा मामला
चार्म्सवुड निवासी गौरव से साइबर अपराधियों ने करीब तीन लाख रुपये ठग लिए। सात फरवरी को गौरव के मोबाइल नंबर पर एक अंजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करवाने को कहा। हां करने पर आरोपी ने उनके क्रेडिट कार्ड से करीब तीन लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने सभी केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें