फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम बदलकर किशोरी को फंसाया, पुलिस ने पकड़ा, हैदर ने राहुल नाम से बनाया था इंस्टा अकाउंट

विज्ञापन
Changed the name of the teenager, caught by the police, Haider had created an Insta account in the name of Rahul,
विज्ञापन
फरीदाबाद। बड़खल निवासी एक युवक ने फर्जी नाम से इंस्टा अकाउंट बनाकर मुंबई की एक किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने किशोरी को मिलने के बहाने फरीदाबाद बुलाया। रेलवे स्टेशन पर बातचीत कर रहे युवक पर पुलिस को शक हुआ। आईडी देखने पर उसके असली नाम का खुलासा हुआ। जीआरपी ने मुंबई पुलिस को सूचना देकर दोनों को उनके हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

किशोरी मुंबई के पालघर की रहने वाली है। किशोरी ने बाल कल्याण समिति को बताया कि इंस्टाग्राम पर करीब दो महीने पहले उसकी राहुल नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। उसने किशोरी को मिलने के लिए फरीदाबाद बुलाया। किशोरी अपने घर से गहने और रुपये लेकर पहले अमृतसर गई। इस बीच उसके माता-पिता ने उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया। अमृतसर में 10 दिन रहने के बाद फरीदाबाद में राहुल उर्फ हैदर से मिलने पहुंची। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर दोनों बातचीत कर रहे थे। जीआरपी को दोनों पर शक हुआ। उन्होंने जांच की तो किशोरी ने सारी बात बताई। जीआरपी ने राहुल उर्फ हैदर को हिरासत में लेकर मुंबई पुलिस को सूचित कर दिया। मुंबई पुलिस ने बड़खल फरीदाबाद निवासी हैदर को गिरफ्तार कर लिया। बाल कल्याण समिति के चेयरमैन श्रीपाल करहाना ने बताया कि मुंबई पुलिस की मौजूदगी में किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें