फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आज बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

गर्मी और उमस से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, खासकर दोपहर के समय लोगों को घरों से बाहर निकलने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, बीते दो दिनों में मौसम ने कुछ हद तक राहत जरूर दी है। हल्की बूंदाबांदी और तेज आंधी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को झुलसाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार, सोमवार और मंगलवार को क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। यदि यह पूर्वानुमान सही साबित होता है, तो तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे न केवल गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि वातावरण भी सुहावना हो जाएगा।



विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मौसम परिवर्तन से गर्मी के तीखे असर में कमी आ सकती है। हालांकि, आंधी और बारिश के दौरान सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन




फिलहाल, लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे तेज धूप से बचने के लिए जरूरी एहतियात बरतें, जैसे कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और हल्के कपड़े पहनें। आने वाले दिनों में बारिश से राहत मिलने की उम्मीद के साथ लोग मौसम में बदलाव का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें