फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर पर खड़ी गाड़ी का चालान, फर्जीवाड़े के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। घर पर खड़ी गाड़ी का चालान किए जाने की शिकायत की जांच के बाद डबुआ थाना पुलिस ने फर्जीवाड़े के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। रोहतक के गांव भराण निवासी अर्जुन ने 29 जुलाई को यातायात विभाग के पुलिस उपायुक्त को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया था कि उनकी गाड़ी का चालान गलत तरीके से किया गया है। यातायात विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तीन सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की है। अर्जुन ने शिकायत में बताया कि चालान की पड़ताल करने पर उसमें चालक के तौर पर हरेन्द्र का नाम दर्ज मिला। वह हरेन्द्र को जानते तक नहीं हैं। उनका कहना था कि जिस दिन चालान किया गया, उस दिन उनकी गाड़ी घर पर खड़ी थी। शिकायत मिलने के बाद सहायक पुलिस आयुक्त यातायात की देखरेख में एनआईटी जोन के यातायात निरीक्षक से जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और उनका इस्तेमाल करने से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि यह पता लगाया जाएगा कि गलत तरीके से चालान किस आधार पर हुआ और इसमें किसकी भूमिका रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें