फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में देरी पर भड़की सीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी कार्यालय में अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. गरिमा मित्तल ने धीमी गति से चल से चल रहे विकास कार्यों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

बैठक में सबसे पहले स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर में कराए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के पानी की निकासी के लिए नालों को तेज गति से निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा शहर के अंदरूनी क्षेत्र में सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह कैमरे लगा दिए गए है। इसके अलावा बदरपुर बॉर्डर से बल्लभगढ़ तक कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। कैमरे लगाने की योजना पर सौ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
इस पर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सीईओ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम जल्द पूरा किया जाए। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट (पीएमसी) के द्वारा कोई नए प्रोजेक्ट नहीं देने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पुरानी पीएमसी केवल कागजों के आधार पर सरकार से पैसे ले रही थी। जांच में उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। नई पीएमसी को काम शुरू किए चार माह से अधिक समय हो गया। लेकिन, अभी तक कोई नए प्रोजेक्ट तैयार नहीं हुए। सभी अधिकारी टीम बनकर कार्य करें। कई अधिकारी नियमित रूप से कार्यालय नहीं आते। ऐसे अधिकारियों का वेतन काटा जा सकता है।
विज्ञापन

बेहतर पेयजल आपूर्ति के लिए सेक्टर-11 बनेगा रोल मॉडल
डॉ. गरिमा मित्तल ने कहा कि स्काडा योजना के तरत रेनीवेल और ट्यूबवेलों पर लगी 15 से 20 साल पुरानी सभी मोटरों को बदला जाना है। इसका ठेका स्विट्जरलैंड की कंपनी को दिया गया है। इसके लिए सेक्टर-11 को रोल मॉडल के रूप में तैयार किया जा रहा है। इस क्षेत्र में सबसे पहले ट्यूबवेलों पर नई मोटर और फ्लो मीटर लगाए जाएंगे। इसकी देखरेख का कार्य कमांड एंड कंट्रोल रूम से की जाएगी। रोजाना कितने पानी की खपत हो रही है। कितना पानी ट्यूबवेलों में आ रहा है।
लंदन की तर्ज पर बनेगा कुत्तों का शेेल्टर होम
शहर में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने और जानकारी रखने के लिए लंदन की तर्ज पर शेल्टर होम बनाए जाएंगे। बुधवार को बैठक में लंदन से आए आर्किटेक्ट आकाश त्यागी ने बताया कि योजना पर काम शुरू कर दिया है। पायलट प्रोजेक्ट के के तहत इस योजना पर शुरुआत में करीब 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें