फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पिता की मिन्नतों के बाद सीसीटीवी चेक, ऑटो में बैठकर कोचिंग जाता दिखा संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

- 10 दिन से लापता है 12वीं का छात्र, पुलिस चौकी के बाहर लगे सीसीटीवी चेक करने की नहीं मिली फुरसत
- पुलिस पर लापरवाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 से 16 जून को लापता 12वीं के छात्र का अबतक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस थाना और चौकी के चक्कर काट-काटकर माता-पिता थक गए, लेकिन 8 दिन बाद पुलिस चौकी के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखने का समय बड़ी मिन्नतों के बाद निकला। सीसीटीवी फुटेज में छात्र ऑटो से कोचिंग सेंटर जाता हुआ दिखा। आरोप है कि अब पिता सुबोधन के ऑटो चालक का पता लगाने के बाद भी पुलिस की कार्रवाई ठप पड़ी हुई है।

सेक्टर 3 निवासी सुबोधन का बेटा संजय पाल सेक्टर 16 स्थित निजी कोचिंग सेंटर में नीट की कोचिंग के लिए शनिवार व रविवार को जाता था। 16 जून रविवार की सुबह भी वह घर से कोचिंग सेंटर की ड्रेस को पहनकर कोचिंग से लिए निकला था, लेकिन वह सेंटर तक नहीं पहुंचा। सुबोधन ने बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर 3 के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। उन्होंने 8 दिन के बाद खुद ही कैमरों को चेक किया तो उस कैमरे में उनको बेटा ऑटो में आगे की सीट पर बैठा हुआ नजर आया। उन्होंने उस फोटो के आधार पर खुद ही ऑटो चालक को ढूंढा और उससे बच्चे के बारे में पूछताछ की। ऑटो चालक ने बताया कि उसने बच्चे को सेक्टर 17 स्थित दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के पास बने पेट्रोल पंप के पास उतारा था। उस ऑटो चालक की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने सिर्फ फोन पर ही उससे पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

शिकायत दर्ज कराने गए तो चौकी पर हड़काया, कहा तुम्हारा बेटा है तो कराओ डीएनए टेस्ट
जूस की दुकान लगाने वाले सुबोधन का आरोप है कि पुलिस कर्मचारी सिपाही भूपेंद्र के पास 16 जून की शाम को शिकायत दर्ज करवाने के लिए गए तो पुलिसकर्मी बार-बार उनको धमकाते रहे कि उनका बेटा किसी किशोरी को भगाकर ले गया होगा। बाद में बड़ी मुश्किलों में शिकायत ली। आरोप है कि पुलिसकर्मी भूपेंद्र ने बेटे की फोटो देखकर कहा कि संजय तो उसका बेटा नहीं लगता। पहले डीएनए टेस्ट करवा कर लाओ। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर सेक्टरवासियों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया और जाम लगाया। वहीं, आरोपी पुलिस कर्मी को लाइन हाजिर करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन वह भी पूरा नहीं हुआ। सुबोधन का कहना है कि यदि पुलिस आगे कार्रवाई नहीं करती है तो उनका परिवार अन्न जल त्याग कर भूख हड़ताल पर बैठ जाएगा।



पुलिस, बच्चे को ढूंढने के लिए हर तरह से जांच कर रही है। परिजनों के आरोप पूरी तरह से गलत हैं। जल्द ही पुलिस बच्चे को तलाश करके परिजनों को सौंप देगी।
- मनोज कुमार, सेक्टर 8 थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें