फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अतिरिक्त आयुक्त ने अवैध निर्माण के खिलाफ लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन को नोटिस जारी कर कार्रवाई का दिया आदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। आईपी कॉलोनी में पांच साल बीतने के बाद भी अवैध रूप से बने फ्लोर के खिलाफ कार्रवाई अधर में है। बीते मंगलवार को इसकी शिकायत अतिरिक्त आयुक्त आनंद शर्मा के पास पहुंची। इस पर अतिरिक्त आयुक्त ने जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन राजेंद्र शर्मा से जानकारी मांगी और मालिक के खिलाफ नोटिस जारी कर 7 दिन में कार्रवाई करने का आदेश दिया।

आईपी कॉलोनी निवासी केतन सूरी ने बताया कि प्लॉट नंबर- 160 के पिछले हिस्से में अवैध रूप से बने तीसरे फ्लोर पर कार्रवाई की मांग को लेकर वर्ष 2019 में सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। जिस पर नगर निगम के अधिकारियों ने वर्ष 2021 में कार्रवाई करते हुए तीसरे फ्लोर को सील कर दिया था, जबकि इस पर कार्रवाई का अधिकार जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन विभाग का था। उस समय यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना रहा। वहीं, वर्ष 2023 में तीसरे फ्लोर के मालिक ने नगर निगम की सील को तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत केतन सूरी ने विजिलेंस में की और इस पर जांच की मांग की। विजिलेंस ने जांच पूरी कर कर रिपोर्ट शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय (यूएलबी) को सौंप दी। विजिलेंस जांच में शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने नगर निगम के दो अधिकारियों को दोषी पाया और 15 जनवरी 2024 को नोटिस जारी कर अनुशासात्मक कार्रवाई का आदेश दिया और जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन राजेंद्र शर्मा को अवैध रूप से बने फ्लोर को ध्वस्त करने के निर्देश दिए, लेकिन छह माह बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके बाद शिकायतकर्ता केतन सूरी ने इसकी शिकायत अतिरिक्त आयुक्त को दी। जिस पर संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त आयुक्त आनंद शर्मा ने फ्लोर के मालिक और अवैध निर्माणकर्ता रेणुका पूरी को नोटिस जारी कर 7 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें