फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सुभाष कॉलोनी क्षेत्र में लगातार ट्रेन की चपेट में आ रहे गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक तक जाने वाला रास्ता बंद करने की मांग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



बल्लभगढ़। सुभाष कॉलोनी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास गोवंश के लगातार चपेटे में आने से स्थानीय लोगों और गोभक्तों में रोष है। गोभक्तों का आरोप है कि कॉलोनी की ओर से रेलवे ट्रैक तक आने-जाने का रास्ता खुला होने के कारण आए दिन गोवंश ट्रैक पर पहुंच जाते हैं। ट्रेन की चपेट में आने से कई गोवंश मर चुके हैं। बुधवार को भी एक गोवंश ट्रेन की चपेट में आकर मर गया।



गोभक्तों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। उनका आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक रेलवे लाइन के आसपास मृत गोवंश पड़े रहने से दुर्गंध और गंदगी की समस्या भी पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






गोभक्तों ने मांग की है कि रेलवे ट्रैक की ओर जाने वाले रास्ते को तत्काल बंद किया जाए। उन्होंने प्रशासन और रेलवे अधिकारियों से संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण कर स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें