फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाबा साहब आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहब आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने पर मामला दर्ज
विज्ञापन

गांव मोहब्बताबाद के चौराहे पर लगी है प्रतिमा, बाइक सवारों ने ईंट मारी, बाइक मौके पर छोड़कर आरोपी फरार, ग्रामीणों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव मोहब्बताबाद में सोमवार तड़के बाइक सवार युवकों ने ईंट मारकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पीछा किया। आरोपी बाइक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। धौज थाना पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मोहब्बताबाद निवासी इंद्रजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया सोमवार तड़के करीब तीन बजे गांव के चौराहे पर किसी के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। उन्होंने बाहर आकर देखा बाइक पर सवार होकर आए तीन युवक सड़क से ईंट उठाकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर फेंक रहे थे। यह देख इंद्रजीत ने अन्य लोगों को जगाकर आरोपियों को पकड़ना चाहा। आरोपी उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भागने लगे। खुद को घिरता देख आरोपी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पाकर डायल-112 की टीम और थाना धौज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें