फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्क्रैप कारोबारी से अपहरण व मारपीट मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक सप्ताह पहले पुलिस आयुक्त को दी थी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ इलाके से स्क्रैप कारोबारी से मारपीट व अपहरण मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने करीब एक सप्ताह पहले पुलिस आयुक्त को मामले की शिकायत दी थी। पुलिस अब जांच कर रही है।
विज्ञापन

नंबरदार कॉलोनी निवासी बिद्दू खान ने पुलिस को दी शिकायत में कहा 12 जनवरी की शाम डबुआ कॉलोनी निवासी फज्जू कुरैशी व पप्पू कुरैशी ने उन्हें स्क्रैप का सौदा करने के लिए डबुआ सब्जी मंडी बुलाया था। आरोप है कि यहां से उन्हें स्कॉर्पियो गाड़ी में हथियारों के दम पर बिठाकर बीपीटीपी इलाके के एक मकान में ले गए। इसके बाद दिल्ली के ओखला मंडी के एक बेसमेंट में ले जाकर मारपीट की। आरोपियों ने कहा कि सिंह साहब से 1.19 करोड़ रुपये दिलवाओ। बिद्दू ने किसी सिंह साहब के बारे में जानकारी होने से मना कर दिया तो बदमाशों ने हथियार के बल पर उनसे सफेद कागज पर अंगूठे के निशान लगवा लिए। पुलिस ने पप्पू कुरैशी, फज्जू, शम्मी पहलवान सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें