फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134ए के तहत दाखिले का मामला : अभिभावकों ने कहा, छह दिन से भटक रहे, जहां भी गए वहीं से लौटा दिया

विज्ञापन
Case of admission under Rule 134A: Parents said, wandering for six days, returned from wherever they went
विज्ञापन
बल्लभगढ़। जिले के कई निजी स्कूल मनमानी कर रहे हैं। नियम 134ए के तहत नाम आने के बावजूद बच्चों का स्कूलों में दाखिला नहीं लिया जा रहा है। कोई कह रहा है मार्च में आना तो कोई कह रहा है, कागज पूरा नहीं है। यह कहना है बच्चों की अच्छी शिक्षा के आस में निजी स्कूलों के बाहर खड़े अभिभावकों का। उनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधन उन्हें जानबूूझकर परेशान कर रहा है। शिक्षा विभाग सब कुछ जानते हुए भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे उनकी परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन

नियम-134ए के तहत स्कूलों में दाखिले को लेकर मंगलवार को भी अभिभावकों ने सेक्टर-16 स्थित जिला शिक्षा विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके अलावा अभिभावकों ने अन्य स्कूलों के बाहर भी प्रदर्शन किए। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि निजी स्कूलों की मनमानी की शिकायत अब वह किस से करें। शिक्षा विभाग के अधिकारी अपने कार्यालय में मिल नहीं रहे हैं। जबकि स्कूल उन्हें गेट के अंदर जाने नहीं दे रहा है। अभिभावकों का कहना है कि नियम-134ए के तहत पांच दिसंबर को परीक्षा आयोजित की गई थी। 16 दिसंबर को स्कूल अलॉट किए गए। तब से वह अपने बच्चों के दाखिले के लिए स्कूल दर स्कूल भटक रहे हैं। उन्हें गेट के अंदर भी नहीं जाने दे रहा। यहां तक कुछ स्कूल तो मार्च में आने की बातें कह रहा है। बच्चों के दाखिले के लिए उन्हें दिनभर स्कूलों के गेट के बाहर खड़ा रहना पड़ रहा है।
बुलानी पड़ी पुलिस
निजी स्कूल प्रबंधकों की शिकायत करने पहुंचे अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के कार्यालय पर हंगामा किया। इस दौरान तनाव की स्थिति बन गई। इस दौरान अभिभावकों को शांत कराने के लिए पुलिस को बुलानी पड़ी। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिभावकों को उच्चाधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें