फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी में कार में लगाई आग, शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गांधी कॉलोनी में बृहस्पतिवार अल सुबह युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। पार्क किनारे खड़ी पांच कारों व एक एंबुलेंस के शीशे तोड़ दिए। एक कार की बैटरी चोरी कर ली। वहीं, एक कार में आग लगा दी। कार में आग लगी तो लोग घरों से बाहर आए। उन्होंने आग बुझाया।
विज्ञापन

गांधी नगर के लोगों ने बताया कि अचानक से रात में शीशा तोड़ने की आवाज आने लगी।
बाहर निकल कर देखा तो कार में आग लगी थी। लोगों को समझ नहीं आया कि उन लोगों ने इस तरह की हरकत क्यों की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पांच-छह युवक कारों की शीशे तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि आसपास रहने वाले नशेड़ियों ने यह हरकत की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हो गई है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लोगों का कहना है कि पुलिस को गश्त बढ़नी चाहिए। उनका कहना है कि पहले भी नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। युवक आसपास के हैं। आरोपी पहले बैटरी की चोरी की और इसके बाद वाहनों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें