फरीदाबाद। संजय कॉलोनी में बृहस्पतिवार शाम टायर पंचर की दुकान पर कंप्रेशर फटने से दो बच्चे जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि वहां बैठे शिवा (11) व रवि (14) झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें बीके अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया।
डॉक्टरों ने शिवा को गंभीर हालत में दिल्ली स्थित एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जबकि दूसरे को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुजेसर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने कहा दुकानदार अशोक संजय कॉलोनी स्थित झुग्गी में रहता है। बृहस्पतिवार शाम वह कहीं गया था। इस दौरान दोनों बच्चे दुकान पर थे। उन्होंने टायरों में हवा भरने वाले कंप्रेशर को चालू कर दिया। अधिक दबाव बढ़ने से कंप्रेशर फट गया। इसमें शिवा और रवि दोनों झुलस गए।