CA working in Finance Ministry dies in road accident
फरीदाबाद। सेक्टर-11 राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार सीवर मैनहोल चढ़कर अनियंत्रित हो गई और मेट्रो पिलर से भिड़ गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंशुल अग्रवाल के रूप में की गई। वह मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस में सीए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद उनके शव को परिजनों के सुुपुर्द कर दिया गया।
एनआई 5 निवासी अंशुल अग्रवाल (32) अपने परिवार के साथ रहते थे। वह फरीदाबाद की पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं में बतौर प्रबंधक रह चुके हैं। वर्तमान में वह मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस में सीए के पद पर तैनात थे। मंगलवार की देर रात करीब 12:45 बजे वह अपनी कार लेकर घर से निकले थे। उन्होंने अपने घर पर बल्लभगढ़ जाने की बात कही थी। जात समय राष्ट्रीय राजमार्ग सेक्टर-11 के धर्मा ढाबे के निकट उनकी कार सीवर मैनहोल पर चढ़ कर अनियंत्रित हो गई और मेट्रो पिलर से टकरा गई।