फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे किनारे बसे सेक्टरों में घर खरीदना होगा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कम रेट बढ़ने पर निवेशकों पर नहीं पड़ेगा असर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में 1 दिसंबर से जमीन का नया सर्कल रेट लागू हो रहा है। इसे लेकर सरकार ने राजस्व विभाग को दिशा निर्देश जारी कर दिया है। फरीदाबाद में भी नए सर्किल रेट को लागू करने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। राजस्व मंत्री विपुल गोयल का गृह जिला होने के कारण इस दिशा में काफी तेजी से काम किया जा रहा है। यहीं कारण है कि इस दिशा में अब एसडीएम और तहसीलदार अपने-अपने उपमंडल के नए सर्किल रेट की सूची बनाकर प्रशासन को भेज दिया। ऐसे में जिले में लगभग 10 से 20 फीसद सर्कल रेट बढ़ाने की उम्मीद है।

यहां घर लेना होगा महंगा
नए सर्किल रेट के अनुसार कुछ क्षेत्रों के रेट ज्यादा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इनमें बल्लभगढ़, गौछी, दयालपुर, मोहन, खेड़ी गुजरान, ग्रेटर फरीदाबाद, अंखीर,अनंगपुर, अजरौंदा, तिलपत, गाजीपुर शामिल है। साथ ही पल्ला, डबुआ, पाली, नहर पार की कॉलोनियां और सेक्टर 14,19,18, 17, 58, 91 भी शामिल है।
विज्ञापन



बिल्डर और लोगों से बातचीत
सर्कल रेट में बढ़ोतरी का हरियाणा में प्रॉपर्टी की कीमतों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। अधिकतर इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतें पहले से ही सर्कल रेट से काफी ज्यादा हैं, इसलिए इस बढ़ोतरी से बाजार में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा। हालांकि, बढ़ती मांग और सीमित आपूर्ति के चलते प्रॉपर्टी की कीमतें आगे भी बढ़ेगी। आज हर आयु वर्ग और प्रोफेशन के लोग घर खरीदने को गंभीरता से ले रहे हैं, जिससे बाजार में तेजी बनी रहेगी। इस बीच, ग्लोबल सिटी का काम भी शुरू हो गया है, जो भविष्य में एक बड़ा गेम चेंजर साबित होगा।
- संजीव अरोड़ा, निदेशक- 360 रियल्टर।

फरीदाबाद में सर्कल रेट्स में वृद्धि शहर के तेजी से विकास और बढ़ती संपत्ति की मांग को दर्शाती है। इससे न केवल रियल एस्टेट सेक्टर को मजबूती मिलेगी, बल्कि सरकार के रेवन्यू में भी वृद्धि होगी। हालांकि, यह कदम प्रॉपर्टी खरीदारों और निवेशकों के लिए एक चुनौती पेश कर सकता है, लेकिन लंबे समय के हिसाब से यह फरीदाबाद को एक प्रीमियम रियल एस्टेट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में सहायक होगा।
- अमन गुप्ता, निदेशक, आरपीएस ग्रुप।


ग्रेटर फरीदाबाद की कनेक्टिविटी एक्सप्रेसवे से होने से यहां प्रॉपर्टी पहले ही बूम पर है। ऐसे में थोड़े बहुत रेट बढ़ने से निवेशकों पर ज्यादा असर नहीं पडे़गा। क्योंकि किया गया निवेश भविष्य में निवेशकों को फायदा ही देगा।
विज्ञापन

- विनोद छाबड़ी, प्रधान- प्रिंसेस पार्क सोसाइटी।


सर्कल रेट बढ़ना तय है। ऐसे में ज्यादा रेट बढ़ने पर निवेशकों पर काफी असर पडे़गा। दूसरा सेक्टरों में विकसित सुविधाओं के अनुसार सर्कल रेट बढाए जाते है। बढ़ने के बाद ही निवेशकों के फायदा नुकसान का पत लग पाएगा।
- बिरेंद्र भड़ाना, प्रधान- ग्रीन फील्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें