फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कारोबारी पर लूट के इरादे से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। कारोबारी पर लूट के इरादे से दो आरोपियों ने हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बसेलवा कॉलोनी निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उनका शीशे की खिड़की बनाने का कारोबार है। वह 14 जून को अपना काम खत्म करने के बाद रात करीब साढ़े 11 बजे घर जा रहे थे। घर के पास गाड़ी को पार्क कर रहे थे। तभी दो अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से उनके ऊपर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। जिसके बाद वह जमीन पर गिर गए। जमीन पर गिरने के बाद भी आरोपी मारते रहे। शोर सुनकर लोग घर से बाहर निकलने लगे। जिनको देखकर दोनों आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिवार के लोगों ने उनको उपचार के लिए सेक्टर 19 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें