फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीटेक छात्र निवेश के नाम पर कर रहा था ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने मुंबई से किया गिरफ्तार
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर मैसेज कर फरीदाबाद के व्यक्ति से की थी 2.53 लाख रुपये की ठगी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुंबई का बीटेक छात्र महेश निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी कर रहा था। फरीदाबाद के दयालपुर निवासी व्यक्ति से उसने 2.53 लाख रुपये की ठगी की थी। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपी महेश गोलम को मुंबई चैंबुर के जनता नगर से गिरफ्तार किया है।
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि महेश ने किसी और के नाम से फर्जी खाता इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खुलवा रखा था। इसी खाते में ठगी के पैसे आते थे और खाते को वो खुद ऑपरेट करता था। खाते में आये रुपयों से मोबाइल ऑर्डर करते थे। इन मोबाइल को ये बाद में बेच देते थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि टीम आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर फरीदाबाद ला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को ठगी को लेकर यह शिकायत दयालपुर गांव निवासी व्यक्ति ने दी थी। जिसमें बताया गया कि उनके बेटे के पास इंस्टाग्राम पर मैसेज आया था। जिसमें उन्हें निवेश पर मुनाफे का झांसा दिया गया। 1800 रुपये निवेश करने पर मुनाफे के साथ 5800 रुपये उन्हें रिफंड मिले। शिकायतकर्ता लालच में आ गए और आरोपियों के कहे अनुसार निवेश करते रहे। कुल 253634 रुपये निवेश कर दिए लेकिन मुनाफे के साथ रिफंड नहीं दिया गया। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें