फरीदाबाद। गांव मुझेड़ी निवासी युवक को अपनी बहन के साथ मारपीट का विरोध करना भारी पड़ गया। युवक के जीजा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
गांव मुझेडी निवासी राजेश ने पुलिस को बताया कि वह पलंबर का काम करता है। उन्होंने अपनी मौसेरी बहनों नीतू व संगीता की शादी साल 2016 में दीपक व राकेश नाम के सगे भाइयों के साथ गुरुग्राम में की थी। आरोप है कि उसके जीजा दीपक व राकेश उसकी बहनों के साथ रोजाना झगड़ा व मारपीट करते थे। राजेश व उनके परिवार ने इस बात का विरोध किया था। 2 जुलाई को राजेश अपने छोटे भाई दीपक कुमार के साथ मुझेड़ी गांव के स्टेडियम के पास घूम रहे थे। तभी वहां पर उसके जीजा दीपक, राकेश व गांव जनोली निवासी देवा आए और दीपक पर लाठी व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद तीनों आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।