रिश्वत कांड: जांच में सहयोग नहीं कर रहा थाना प्रभारी
फरीदाबाद। खेड़की दौला थाने इलाके के चर्चित 57 लाख की रिश्वत मामले में विजिलेंस टीम ने आरोपी थाना प्रभारी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी थाना प्रभारी विशाल पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। मंगलवार को एसपी विजिलेंस नाजनीन भसीन ने करीब दो घंटे तक विशाल से पूछताछ की, लेकिन आरोपी ने कुछ भी नहीं बताया। आरोपी सोमवार शाम से ही बिल्कुल चुपचाप बैठा हुआ है। वह किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे रहा है। इस मामले में अभी तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
इसमें से हवलदार अमित व फार्म हाउस मालिक कृष्ण यादव जेल जा चुके हैं। अभी पुलिस थाना प्रभारी के गनमैन व चालक की तलाश कर रही है। 15 जनवरी को विजिलेंस आरोपी को अदालत में पेश करेगी।